मधुबनी, सितम्बर 2 -- Madhubani News: मधुबनी। बिहार स्टट माइनॉरिटीजफाइनेंशियल कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना ने राज्य भर में बकाया ऋण वसूली के लिए विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रबंध निदेशक मो. मुमताज आलम ने सभी उप निदेशक, सहायक निदेशक और जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: अल्पसंख्यक ऋण के बकायेदारों के लिए 14 से 19 सितंबर तक विशेष वसूली शिविरविशेष शिविर का उद्देश्य निर्देश के अनुसार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के तहत वितरित ऋण राशि की वसूली में तेजी लाने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य ऋणियों को ऋण वापसी की सुविधा उपलब्ध कराना और ससमय भुगतान के लिए प्रेरित करना है...