Madhubani News: उमरी चौक के निकट अनियंत्रित होकर लुढ़की नई कार,बाल-बाल बचे चालक
मधुबनी, नवम्बर 5 -- Madhubani News: लखनौर,निप्र। लखनौर थाना के झंझारपुर-मधेपुर मुख्य सड़क पर उमरी गांव के निकट एक नई अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक सहित किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुख्य सड़क से गुजर रही नई कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चालक को मामूली चोट लगी और बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसके लिए जेसीबी मंगाई गई। जेसीबी की मदद से खाई में रास्ता बनाकर मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं होने से लोगों ने राहत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.