मधुबनी, अक्टूबर 1 -- Madhubani News: मधुबनी। संदीप यूनिवर्सिटी, सिजौल के स्कूल आफ कामर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा बुधवार को बी.एड. भवन स्थित सेमिनार हॉल में इंर्टरनशीप एक्सप्रेस फार्म इनोवेशन टू स्केल अप" विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विवि के एमबीए एवं बीबीए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशील सोच विकसित करने के साथ नवाचार, व्यावसायिक अवसरों की पहचान, व्यवसाय विकास तथा किसी उद्यम को विस्तार देने की व्यावहारिक समझ विकसित करना था। आईआईटी मद्रास के पूर्व प्रोफेसर प्रो. श्रीश चौधरी ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। प्रो. चौधरी ब्रिटिश काउंसिल से जुड़ी विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पहलों में भी योगदान दे चुके हैं। वे शैक्षणिक ए...