Madhubani News: उत्पात मचाते एक नशेड़ी गिरफ्तार
मधुबनी, अगस्त 10 -- Madhubani News: हरलाखी। पुलिस ने नशे की हालत में उत्पात मचाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के उमगांव निवासी सौरभ कुमार साह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब दस बजे थाना के एएसआई चंदन कुमार पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त पर थे। उसी दौरान उमगांव हाई स्कूल के नजदीक युवक नशे की हालत में उत्पात मचा रहा था। पुलिस ने हिरासत में लेकर युवक का मेडिकल जांच कराया। जहां डाक्टर ने उसे शराब के नशे में होने की पुष्टि की। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया डाक्टर रिपोर्ट के अनुसार युवक के विरुद्ध मद्य निषेद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.