Madhubani News: उच्चैठ भगवती मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
मधुबनी, अक्टूबर 11 -- Madhubani News: बेनीपट्टी । शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को उच्चैठ भगवती मंदिर में मां की प्रथम पूजा पंडा के द्वारा किये जाने के बाद कलश स्थापित किया गया। पंडा पूजा की समाप्ति के बाद दर्शनिाथियों के लिए पट खोल दिया गया । सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।श्रद्धालुओं यह भी पढ़ें- Araria News: कलश स्थापन के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, प्रथम दिन मां भगवती के शैलपुत्री रूप की हुई पूजा अर्चन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.