Madhubani News: उग्रनाथ शाखा नहर के टूटे तटबंध की मरम्मत का सीओ ने लिया जायजा
मधुबनी, जुलाई 21 -- Madhubani News: खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कन्हौली पंचायत के सोहरवा गांव के समीप उग्रनाथ शाखा कोसी नहर के टूटे तटबंध की मरम्मत कार्य का सोमवार को अंचलाधिकारी (सीओ) सिमरन आजाद ने स्थलीय निरीक्षण किया। यह कार्रवाई तटबंध टूटने की खबर प्रकाशित होने के बाद जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर की गई। निरीक्षण के दौरान सीओ ने पाया कि जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी जेसीबी मशीन से मिट्टी भरकर टूटे तटबंध की मरम्मत में जुटे हैं। मरम्मत के बाद नहर से पानी का बहाव पूरी तरह रोक दिया गया था,जिससे आगे कटाव की आशंका नहीं रही। सीओ सिमरन आजाद ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ब्रजेश कुमार निराला एवं एसडीओ गुंजन कुमार से कहा कि तटबंध टूटने से किसानों की धान की फसल को हुए नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा उपलब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.