Madhubani News: उगना महादेव: भक्तों की भीड़ उमड़ी
मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: पंडौल, एक संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर पंडौल प्रखंड के सभी शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर स्थित प्रसिद्ध उगना महादेव मंदिर में रविवार शाम से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रत्येक सोमवारी की पूर्व संध्या की तरह इस बार भी ग्रामीण दाताओं के सहयोग से विशाल लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार की आधी रात से ही उगना महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। मंदिर प्रशासन के अनुसार सावन की अंतिम सोमवारी होने के कारण लगभग 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान उगना महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- आम्रेश्वर धाम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.