मधुबनी, अक्टूबर 29 -- Madhubani News: मधुबनी, निसं। राजकीयकृत मध्य विद्यालय, सप्ता शहरी में गुरुवार को ई-कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित विद्यालय के एचएम हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सूखा कचरा, गीला कचरा और ई-कचरा के उचित प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यालय के शिक्षक धैर्यनाथ झा, रिंकू कुमारी मुन्नी और मीनू कुमारी के दिशा-निर्देशन में प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों को कचरे के अलग-अलग प्रकार और उनके निपटारे के सही तरीकों के बारे में बताया गया। प्रोजेक्ट निर्माण में छात्रा परिधि कुमारी, मीठी कुमारी, नाजनीन, कुलसुम प्रवीण, जोया प्रवीण, निशांत कुमार, महफूज आलम, रहमत अंसारी और अंशु प्रिया ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Madhubani...