Madhubani News: ईवीएम-वीवीपैट हाउस का निरीक्षण
मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: मधुबनी,प्रधान संवाददाता। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम आनंद शर्मा ने जिले के ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मशीनों के सुरक्षित भंडारण तक की बारीकी से जांच की और संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयर हाउस परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, ईवीएम-वीवीपैट के रख-रखाव और भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वेयर हाउस में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और सुरक्षा मानकों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.