Madhubani News: ईको क्लब की गतिविधियों की सूचना समय पर करें अपलोड
मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर वाटसन प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिसमें विद्यालयों में संचालित पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीपीओ कुमार सत्यम ने कहा कि विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना विद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए स्कूलों में ईको क्लब की गतिविधियों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधरोपण और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़ी गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित किया जाए।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.