मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: मधुबनी। साइबर थाना में तैनात इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक के रूप में पदोन्नति मिली है। मुख्यालय से पदोन्नति से संबंधित आदेश जारी होने के बाद समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में बुधवार को पाइपिंग समारोह का आयोजन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार एवं मुख्यालय डीएसपी निशिकांत निधि ने अजय कुमार सिंह को डीएसपी का स्टार लगाया। पुलिस अफसरों ने उन्हें सम्मानित किया। मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि पदोन्नति के बाद अजय कुमार सिंह भभुआ के साइबर डीएसपी बनाए गए हैं। पाइपिंग समारोह के बाद पुलिस एसोसिएशन के अधिकारियों ने उन्हें बधाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...