Madhubani News: इंद्र पूजा मेले में झूले से गिरी महिला, रेफर
मधुबनी, अक्टूबर 4 -- Madhubani News: जयनगर । कमला रोड जयनगर में चल रहे इंद्र पूजा मेले में शनिवार की शाम झूले पर बैठी एक महिला अचानक नीचे गिर गई। घटना के बाद मेला परिसर में मौजूद लोगों के बीच कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे में महिला को चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में महिला को उठाकर इलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल, मधुबनी रेफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान केशु देवी (27), पति प्रवीण राय, निवासी कमला रोड, जयनगर के रूप में बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही मेले में मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मेला परिसर में अफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.