Madhubani News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 50 ग्राम ब्राउन शुगर संग दो धराए
मधुबनी, अगस्त 31 -- Madhubani News: जयनगर। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कमलावाड़ी के निकट छापेमारी कर टेंपो ड्राइवर व 50 ग्राम ब्राउनशुगर समेत दो धंधेबाज को पकड़ा गया। टेंपो योगिया से जयनगर की ओर आ रही थी। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित भेलवाटोल निवासी है तथा टेंपो ड्राइवर कमलारोड निवासी बताया गया है। गिरफ्तार युवक बालिग है या नाबालिग इसका सत्यापन किया जा रहा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। छापेमारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पैंथर मोबाइल टीम के राहुल, कुमार, श्याम कुमार ,उत्तम कुमार समेत अन्य पुलिस दल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.