Madhubani News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी, अगस्त 2 -- Madhubani News: हरलाखी। भारत-नेपाल सीमा के इटहरवा व परवतिया बांध के बीच बॉर्डर पर शनिवार को धान के खेत से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही हरलाखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के बिटुहर मुसहरी टोल निवासी शनिचर सादा के पुत्र सुरेंद्र सादा (35) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर में घास काट रही महिलाओं ने शव देखा और लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.