Madhubani News: इंटर सेंटअप परीक्षा :19 से दो तक होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
मधुबनी, नवम्बर 3 -- Madhubani News: मधुबनी,निसं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा 19 से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 30 नवंबर से दो दिसंबर तक संचालित होगी। परीक्षा में नियमित एवं स्वतंत्र कोटि के सभी सूचीकृत छात्र-छात्राओं को शामिल होना अनिवार्य है। बिहार बोर्ड के सचिव ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया है। निर्देश के अनुसार, सेंटअप परीक्षा के लिए सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक विषयों के प्रश्नपत्र छह से 13 नवंबर के बीच जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। इसके बाद डीईओ कार्यालय की ओर से सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.