मधुबनी, सितम्बर 12 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। हर रोज की तरह शनिवार सुबह कोचिंग के लिए घर से निकली इंटर की छात्रा वैष्णवी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब छह बजे हादसा आनंद हॉस्पिटल के पास हुआ। चनौरागंज निवासी बैद्यनाथ प्रसाद की 17 वर्षीय पुत्री वैष्णवी पैदल झंझारपुर स्थित कोचिंग जा रही थी। वह जैसे ही आनंद हॉस्पिटल के समीप पहुंची। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।परिजनों को सूचना दी गई तो रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की ...