मधुबनी, जुलाई 21 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। मधुबनी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देश पर सोमवार को ललित कर्पूरी स्टेडियम स्थित झंझारपुर टाइगर्स क्रिकेट एकेडमी में विशेष फिटनेस एवं इंजरी प्रिवेंशन सत्र का आयोजन किया गया। इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के सहायक फिजियो अनिकेत चौधरी ने एकेडमी के करीब तीन दर्जन क्रिकेट खिलाड़ियों को फिटनेस, अनुशासन और खेल के दौरान चोट से बचाव के वैज्ञानिक तरीकों की विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण सत्र का आयोजन प्रशिक्षण सत्र के दौरान अनिकेत चौधरी ने खिलाड़ियों की परेड कराकर अनुशासन का अभ्यास कराया। उन्होंने वार्मअप, कूलडाउन, स्ट्रेचिंग, रिकवरी एक्सरसाइज,सही बॉडी पोस्चर, रनिंग तकनीक तथा संतुलित खानपान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही खिलाड़ियों को फ...