मधुबनी, अक्टूबर 2 -- Madhubani News: झंझारपुर, निप्र। चनौरागंज पंचायत में आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर विरोध तेज हो गया है। 27 सितंबर को ग्रामसभा में 1706 चयनित लाभुकों की सूची प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को वार्ड 15 की दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने प्रदर्शन कर सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। महिलाओं ने पंचायत प्रतिनिधियों, आवास सहायक और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सूची की जांच कराने की मांग की। इस संबंध में वरीय अधिकारियों को आवेदन भी दिया गया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: आवास सूची में नाम नहीं आया तो डीएम से लगायी गुहारप्रदर्शन की वजह प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि वार्ड सदस्य मुरारी ठाकुर के परिवार के पांच सदस्यों में चार के नाम आवास सूची में शामिल हैं। इनमें एक अविवाहित सदस्य का नाम भी आवास योजना में शामिल कि...