मधुबनी, जुलाई 17 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या से निपटने क लिए निगम प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दिया है। नगर निगम ने 100 केनल क्षमता वाले आधुनिक डॉग शेल्टर (डॉग पाउंड) के निर्माण के लिए 1.53 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की निविदा प्रक्रिया शुरू की गयी है। ई-टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह परियोजना सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्ट्रीट डॉग मैनेजमेंट कार्यक्रम के तहत विकसित की जाएगी। निविदा के अनुसार निर्माण कार्य की प्राक्कलित राशि 1,53,83,300 रुपये है तथा कार्य को नौ माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टेंडर अपलोड की अंतिम तिथि 3 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि तकनीकी बोली 5 अगस्त को खोली जाएगी।

रात में अवागमन होता है काफी मुश्किल महापौर अरुण ...