Madhubani News: आरुणि क्रिकेट अकादमी ने नॉर्थ बिहार को 126 रनों से हराया
मधुबनी, जुलाई 26 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। मानसून कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज रविवार को सिमरा प्ले ग्राउंड में हुआ। पहले मुकाबले में आरुणि क्रिकेट अकादमी ने नॉर्थ बिहार क्रिकेट अकादमी को 126 रन के बड़े अंतर से हराकर विजयी शुरुआत की। टूर्नामेंट का आयोजन झंझारपुर टाइगर्स के तत्वावधान में किया जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरुणि क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित ओवर में 158 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम ने सर्वाधिक 36 तथा उज्जवल ने 21 रन की उपयोगी पारी खेली। नॉर्थ बिहार की ओर से पुष्कर, उपेंद्र और प्रियांशु ने दो-दो विकेट लिए।159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नॉर्थ बिहार क्रिकेट अकादमी की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका और पूरी टीम सस्ते में आउट हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.