Madhubani News: आरके कॉलेज में हुई फुटबॉल कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता
मधुबनी, सितम्बर 3 -- Madhubani News: मधुबनी,एसं। आरके कॉलेज में गुरुवार को फुटबॉल, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह,जोश एवं खेल भावना के साथ भाग लिया तथा अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं को देखने के लिए महाविद्यालय परिसर में सैकड़ों की संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहे। फुटबॉल,कबड्डी एवं खो-खो के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोचक मुकाबला हुआ। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) अनिल कुमार मंडल ने स्वयं खेल मैदान में पहुंचकर प्रतिभागियों से रूबरू हुए और उनके प्रदर्शन का अवलोकन किया। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन यह भी पढ़ें- Hajipur News: विभिन्न खेलों के जरिए विद्यार्थियों ने दिया अपनी प्रतिभा का परिचय
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.