मधुबनी, जुलाई 3 -- Madhubani News: रहिका,निज संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, मधुबनी में शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य के निःशुल्क प्रशिक्षण की नियमित कक्षाएं अगले सप्ताह से जिला परिषद भवन के भूतल स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ होंगी।

प्रशिक्षण का उद्देश्य आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य जिले के बच्चों एवं युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करते हुए कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण केंद्र में शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय वादन हारमोनियम तथा तबला वादन की कक्षाएं अनुभवी एवं प्रशिक्षित गुरुओं के निर्देशन में संचालित की जाएंगी। विभाग निर्देशानुसार प्रत्येक विधा में 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं।

सीटों की स्थि...