Madhubani News: आधार के अभाव में पांच हजार छात्र योजनाओं से हो रहे वंचित
मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: घोघरडीहा। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आधार अनिवार्य होने के बावजूद घोघरडीहा प्रखंड के करीब पांच हजार छात्र अब तक आधार कार्ड से वंचित हैं। वहीं करीब दो हजार बच्चों के आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि समेत अन्य विवरण में त्रुटियां हैं। आधार नहीं होने या उसमें गलती रहने का सीधा असर बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल समेत अन्य योजनाओं के लाभ पर पड़ रहा है। विद्यालयों में बच्चों के डेटा सत्यापन और योजनाओं के क्रियान्वयन में भी परेशानी हो रही है। सबसे बड़ी समस्या छोटे बच्चों के आधार बनवाने को लेकर है। समय पर जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनने के कारण कई बच्चों का आधार पंजीकरण अटका हुआ है। अभिभावकों को जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। प्रमाणपत्र मिलने के बाद आधार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.