मधुबनी, जुलाई 28 -- Madhubani News: मधुबनी, पंडौल। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जीईसी) मधुबनी के स्टार्टअप सेल द्वारा स्टार्टअप बिहार उद्योग विभाग के सहयोग से पिच डेक प्रिपरेशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नवाचारकर्ताओं को अपने स्टार्टअप विचारों को निवेशकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने,निवेश योग्य पिच डेक तैयार करने तथा उद्यमिता से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला की मुख्य वक्ता प्रो. प्रिया नाथ ने प्रतिभागियों को सफल पिच डेक की संरचना, प्रस्तुति कौशल तथा निवेशकों को प्रभावित करने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राणा प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत...