मधुबनी, जुलाई 8 -- Madhubani News: मधुबनी, विधि संवाददाता । शहर के जलधारी चौक 11 नंबर रेलवे गुमटी मोहल्ला निवासी हीरा देवी 28 वर्ष की मौत मामले में परिजन ने आठ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको गांव निवासी मृतका के पिता विन्देश्वर मल्लिक ने नगर पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया कि उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है। प्रभारी नगर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने उमेश मल्लिक सहित आठ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। लिखित शिकायत पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। बीते 6 जुलाई को हीरा देवी की मौत हो गई थी। ससुराल वालों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम के दौरान सदर अस्प...