Madhubani News: आठ माह का रिपोर्ट कार्ड जारी, विधायक ने गिनाईं विकास कार्यों की उपलब्धियां
मधुबनी, जुलाई 15 -- Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक माधव आनंद ने अपने कार्यकाल के लगभग आठ माह का विकास रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए विभिन्न परियोजनाओं में हुई प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के प्रति जवाबदेही और पारदर्शिता उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से योजनाओं से जुड़े विभागीय दस्तावेज भी चरणबद्ध तरीके से सार्वजनिक किए जाएंगे। विधायक ने बताया कि रेलवे गुमटी संख्या-13 पर आरओबी, मधुबनी रिंग रोड, निधि चौक-रेलवे स्टेशन सड़क चौड़ीकरण, कोतवाली चौक-एनएच-57 सड़क और कनकपुर-जगतपुर सड़क परियोजना में प्रगति हुई है। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय, मॉडल स्कूल, मिथिला हाट, एमएसएमई सेंटर, ओडीओपी, डिग्री कॉलेज तथा सरकारी छात्रावास जैसी योजनाओं को भी आगे बढ़ाने का दावा किया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.