Madhubani News: आठ दिन बाद भी एएसआई का सुराग नहीं
मधुबनी, नवम्बर 10 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। बलिराजगढ़ गोलीकांड के आठ दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दो नवंबर की रात करीब 11:30 बजे हुई फायरिंग में अशोक यादव की मौत के बाद इलाके में जमकर बवाल हुआ था। सड़क जाम से लेकर राजनीतिक विरोध तक कई घटनाक्रम हुए, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसकी तलाश में एसएसपी और जिला प्रशासन के स्तर से दो एसआईटी गठित की गई हैं। वहीं, 12 पुलिस टीमों को अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगातार छापेमारी के बावजूद आरोपी के हाथ नहीं आने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। नेताओं के दौरे से प्रतिरोध मार्च तक हुआ विरोध : घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी भी तेज रही। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पांच नवंबर को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.