Madhubani News: आठ चिकित्सक व कर्मी के वेतन पर रोक
मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: मधुबनी, एक संवाददाता। सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र कुमार ने शनिवार 23 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजी की जांच में आठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। सिविल सर्जन ने सभी से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषप्रद जवाब मिलने तक अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. निरंजन कुमार जायसवाल 20 से 23 अगस्त तक, मोहित कुमार दास 22 अगस्त को, एएनएम नूतन कुमारी 21 से 23 अगस्त तक तथा एएनएम प्रियंका कुमारी 16 से 23 अगस्त तक अनुपस्थित थीं। वहीं, प्रयोगशाला प्रावैधिक विपिन कुमार 20 से 23 अगस्त तक, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मधुसूदन कुमार 4 अगस्त को, जीएनएम रंजू कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.