मधुबनी, अक्टूबर 5 -- Madhubani News: झंझारपुर । नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 16 में शनिवार रात अचानक आग लगने से एक मवेशी घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हादसे में घर में बंधे तीन मवेशी बुरी तरह झुलस गए। इनमें एक भैंस, एक गाय और एक बकरी शामिल है। जगदीश महतो के मवेशी घर में रात के समय अचानक आग लग गई। जब तक गृहस्वामी की नींद खुली और वे आग पर काबू पाने तथा मवेशियों को बाहर निकालने का प्रयास करते, तब तक तीनों मवेशी बुरी तरह झुलस चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। नगर परिषद के पार्षद बबलू शर्मा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। झुलसे मवेशियों का फिलहाल इलाज कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि घटना की सूचना पशुपालन विभाग को भी दी गई थी। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक विभाग की ओर से कोई पशु चिकत्सिक मौके पर पहुंचक...