Madhubani News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ 'आंगन-मिलन'
मधुबनी, अक्टूबर 2 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 22 पर गुरुवार को आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह केंद्र बाल विकास परियोजना लखनौर से संचालित है। नौवें पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं, बच्चे और उनके अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की गई। कार्यक्रम में फल, दाल, सोयाबीन, चावल, हरी सब्जी समेत अन्य पोषक खाद्य सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई। महिलाओं और अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, बच्चों को उचित पोषण देने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा कुपोषण से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- गर्भावस्था में पोषण व जांच को प्राथमिकता दें स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.