Madhubani News: अहिल्या-गौतम महोत्सव पर निकली कलश यात्रा
मधुबनी, नवम्बर 28 -- Madhubani News: बिस्फी। पौराणिक स्थल अहल्या स्थान में शुक्रवार से 15 वां अहल्या-गौतम महोत्सव का शुभारंभ उत्साह पूर्ण माहौल में शुरू हुआ। इस अवसर पर गाजे-बाजे, सजे घोड़े के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। 351 कन्याओं को रंजीत प्रसाद, हेमंत झा, बालेश्वर ठाकुर ने विदा किया। चार किमी दूर कन्याएं पवित्र स्थल ॠषि गौतम का आश्रम गौतम कुंड पहुंची। मौके पर मौजूद जाले विधायक जीविश कुमार मिश्र ने कन्याओं का स्वागत किया। कन्याएं कुंड का पवित्र जल कलश में भरी कर पुनः अहल्या स्थान पहुंची। जहां पवित्र जलाशय में जल को प्रवाहित कर दिया। तीन दिवसीय कार्यकम में मैथिली, भोजपुरी के नामचीनी चलाकर सास्कृतिक कार्यक्रम एवं गीत गजलों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.