मधुबनी, सितम्बर 20 -- Madhubani News: झंझारपुर । झंझारपुर मेन रोड से अनुमंडलीय अस्पताल होते हुए ललित कर्पूरी स्टेडियम तक जाने वाली मुख्य सड़क का मोटरेबल कार्य रविवार से शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई और एनसीसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के सहयोग से इस सड़क को गड्ढा मुक्त व चलने योग्य बनाने का काम किया जा रहा है। लंबे समय से इस सड़क की हालत बेहद खस्ताहाल बनी हुई थी। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण अनुमंडलीय अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते थे, जिससे आपातकालीन स्थिति में खतरा बना रहता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...