मधुबनी, सितम्बर 21 -- Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। सोमवार को सदर अस्पताल में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ देखी गई। ओपीडी स्थित रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एक दिन में 716 मरीजों ने विभिन्न इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। वाइटल जांच, एनसीडी, रजिस्ट्रेशन काउंटर, पैथोलॉजी, दवा वितरण स्टोर में लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं मेडिकल ओपीडी, इमरजेंसी, आई विभाग, चाइल्ड ओपीडी, गायनिक ओपीडी, सेक्सुअल ट्रांसमिशन डिजीज क्लिनिक, डेंटल वार्ड, डॉग बाइट सेक्शन और इमरजेंसी वार्ड में भी रोज की तरह चोटिल, सांस फूलने, मौसमी बीमारी के मरीजों की भीड़ रही। मेटरनिटी वार्ड समेत अन्य विभागों में भी परिजनों की आवाजाही बढ़ी रही। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में हो रहे बदलाव से सर्दी-जुकाम, ...