Madhubani News: अस्पतालों में बढ़े मरीज, बच्चे और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी
मधुबनी, अगस्त 13 -- Madhubani News: मधुबनी। बुधवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। आलम यह रहा कि गर्मी और उमस के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। सदर अस्पताल के साथ जिले के निजी अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, मेडिकल ओपीडी और चाइल्ड ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रही। डॉक्टरों के अनुसार, गर्मी के कारण डायरिया, दस्त, उल्टी और फूड पॉइजनिंग के मामले बढ़े हैं। हीट स्ट्रोक के मरीज भी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, कई बुजुर्गों में बीपी और शुगर बढ़ने की शिकायत सामने आई है। बच्चों में उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि भीषण गर्मी में खुले में रखे खाद्य पदार्थ और दूषित पानी का सेवन संक्रमण का कारण बन सकता है। लोगों को भोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.