मधुबनी, जुलाई 21 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। खुद के फेसबुक आईडी पर पिस्टल के साथ कुछ लोगों का वीडियो अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ा। अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल कर भय का माहौल बनाने के मामले में झंझारपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई झंझारपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक संजना कुमारी के आवेदन पर अदलपुर निवासी मो. फारुख (38 वर्ष) के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एवं आईटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि 20 जुलाई को शाम करीब 4:10 बजे सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान फेसबुक पर अवैध हथियार के साथ एक वीडियो वायरल होता मिला। जांच में वीडियो मो. फारुख की फेसबुक आईडी से अपलोड होना पाया गया। थान...