Madhubani News: अवैध रूप से मिट्टी काटकर बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
मधुबनी, जुलाई 5 -- Madhubani News: हरलाखी। थाना क्षेत्र के हरिणे गांव में अवैध रूप से मिट्टी काटकर बेचने के मामले में हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता हरिणे गांव के आरबी मिश्रा ने खनन एवं भूतत्व विभाग के ईमेल पर अवैध रूप से मिट्टी काटकर बेचने की शिकायत की थी। इसके बाद संबंधित विभाग ने स्थानीय पुलिस के साथ स्थल का निरीक्षण किया। जहां 70 फीट लम्बा 45 फीट चौड़ा व सात फीट गहरा मिट्टी कटा हुआ था। इसके बाद विभाग ने जांच पड़ताल शुरू किया तो हरिणे गांव के विनय कुमार मिश्रा ने जेसीबी व तीन ट्रेक्टर के माध्यम से मिट्टी काटकर बेचा हुआ था। इस संबंध में विभाग ने स्थानीय अंचलाधिकारी से जमीन से संबंधित जांच प्रतिवेदन की मांग की। जिसमे जमीन तो रैयती था, लेकिन मिट्टी काटकर बेचने के लिए कोई अनुज्ञा पत्र अथवा परमिट नही लिया गया था। खनन निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.