Madhubani News: अवैध नर्सिंग होम की जांच कर सख्त कार्रवाई करें
मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। जिले में संचालित अवैध नर्सिंग होम, पैथोलॉजी जांच केंद्रों और रेडियोलॉजी केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन की जिला इकाई ने समाहरणालय के सामने डा. आंबेडकर की प्रतिमा के पास धरना दिया। धरना के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर जिले में संचालित निजी स्वास्थ्य संस्थानों की निष्पक्ष जांच कराने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष शशि अजय झा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा आम जनता का अधिकार है। मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनका आर्थिक शोषण नहीं होना चाहिए। जिले के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों की वैधता, पंजीकरण, चिकित्सकीय सुविधाओं और निर्धारित मानकों की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.