मधुबनी, सितम्बर 14 -- Madhubani News: घोघरडीहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोघरडीहा में क्षेत्र के मरीजों को अब तक अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं मिली। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत सतरह पंचायत एवं एक नगरपंचायत क्षेत्र के लाखों की आबादी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच नहीं है। ब्लड बैंक भी नही है। गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है। गंभीर रूप से बीमार मरीज भी दिक्कत झेल रहे हैं। बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने से मरीज निजी क्लीनिकों में महंगा इलाज कराने को मजबूर हैं। गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। मध्यम वर्गीय परिवार भी दबाव में है। स्थानीय लोगों ने सरकार से अविलंब ठोस कदम की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...