मधुबनी, सितम्बर 10 -- Madhubani News: हरलाखी। हरसुवार गांव के दो बंद घरों में बीते मंगलवार की रात चोरी की घटना हुई है। चोर दीवार फांदकर घर के परिसर में प्रवेश किया और बारी-बारी से दोनो घरों के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। उसके बाद दोनो घरों के सभी कमरों का ताला तोड़कर अलमारी, ट्रंक, पेटी व अटैची आदि के ताले तोड़ दिए और करीब दस भरि सोना व 18 भरि चांदी के जेवर सहित 20 लाख मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि एक पीड़ित गृहस्वामी तिरपित मिश्र स्थाई रूप से असम में रहते है। उसका भाई दूसरा पीड़ित प्रकृत मिश्र दो दिन पूर्व इलाज के लिए अपने बड़े बेटे के पास पुणा चले गए।

घटना का विवरण दोनों भाइयों का मकान एक ही परिसर में अलग अलग बना हुआ है। दोनों पीड़ित गृहस्वामी के छोटे भाई लालेश्वर मिश्र बुधवार की सुबह जब फूल तोड़ने के लिए मेन ग...