मधुबनी, अगस्त 29 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। थाना क्षेत्र में मारपीट व चाकूबाजी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। शिवनगर गांव की मंजू देवी ने श्याम साह सहित छह लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं, पूरवारी टोल निवासी मो. सलाम ने मो. लाल सहित पांच लोगों पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया। दोनों घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि मामलों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। बेनीपट्टी थाना के शिवनगर गांव में मंजू देवी ने श्याम साह सहित छह लोगों के खिलाफ लाठी-डंडा से लैश होकर जान मारने की नियत से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। घायल मंजू देवी का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। लिखा है कि आपसी दुश्मनी को लेकर एक सोंची समझी साजिश के तह...