मधुबनी, सितम्बर 23 -- Madhubani News: रहिका। अर्नव चक्रवाती तूफान के प्रभाव से जिले में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद किसानों में मिलीजुली प्रतिक्रिया है।जिले में धान की फसल बालियां निकलने की अवस्था में है। इस समय हुई बारिश फसल के लिए संजीवनी साबित होगी। खेतों में नमी बनी रहने से दाना पुष्ट होगा और पैदावार बढ़ेगी। कृषि विभाग ने इसे किसानों के लिए फायदेमंद बताया है। वहीं लगातार बारिश होने पर मक्का, सब्जी और दलहन की फसल को नुकसान का भी डर है। तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट से मौसम ठंडा रहेगा।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह दी है कि खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने की व्यवस्था रखें और अभी कीटनाशक व यूरिया का छिड़काव न करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...