Madhubani News: अरघवा पंचायत में विशेष शिविर
मधुबनी, सितम्बर 3 -- Madhubani News: बासोपट्टी,एसं। प्रखंड के अरघवा पंचायत अंतर्गत राम टोल विराटपुर के वार्ड संख्या 7 एवं 8 में गुरुवार को गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्रामीण आवास के पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार, विकास मित्र अनिता कुमारी समेत पंचायत एवं प्रखंड स्तर के कई कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अधिकारियों एवं कर्मियों ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित योजनाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। शिविर के दौरान ग्रामीणों को आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, श्रम विभाग सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.