Madhubani News: अभियान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
मधुबनी, अगस्त 25 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर मंगलवार को पीएचसी झंझारपुर में एनीमिया मुक्त भारत को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नर्स, एएनएम सहित स्वास्थ्यकर्मियों को एनीमिया की पहचान, रोकथाम और उपचार से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान नियमित टीकाकरण की भी समीक्षा की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे डॉ. मोहम्मद फिरदौस अंसारी ने कहा कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मियों को विभिन्न स्तरों पर जागरूकता और जांच से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में बड़ी संख्या में महिलाएं हीमोग्लोबिन की कमी से प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- किशनगंज: एनीमिया के खिलाफ 98 दिन का महाअभियान शुरू, मुख्यमंत्री ने किया राज्यस्तरीय शुभारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.