Madhubani News: अब 50 फीसदी से कम क्षतिग्रस्त सड़क का नहीं होगा निर्माण
मधुबनी, अगस्त 27 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। जिले में टेंडर होने के बाद भी ऐसी पीसीसी सड़कों का अब निर्माण नहीं कराया जाएगा, जिनकी मौजूदा स्थिति अच्छी है या जो 50 फीसदी से कम क्षतिग्रस्त हैं। ग्रामीण कार्य विभाग ने इस संबंध में सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश जारी किया है।
निर्देशों की जानकारी विभागीय आदेश के अनुसार ऐसी सड़कों को एकरारनामा के लिए सुपुर्द कार्य से हटाया जाएगा। इससे जिले में पहले से टेंडर हो चुकी कई सड़कों के निर्माण पर भी संशय गहरा गया है। ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव, पटना ई. जयकिशोर ठाकुर ने जारी निर्देश में कहा है कि क्षेत्रीय अभियंताओं से मिली सूचना के अनुसार एकरारनामा से आच्छादित कई पथों की वर्तमान भौतिक स्थिति अच्छी है और तत्काल मरम्मत की आवश्यकता नहीं है। ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.