Madhubani News: अब तक जिले में महज लक्ष्य का 40 फीसदी हुई है धनरोपनी
मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: मधुबनी,नगर संवाददाता। जिले में जून एवं जुलाई महीने में औसत से काफ़ी कम बारिश होने से धनरोपनी की रफ्तार धीमी दिख रही है। बारिश कम होने से किसानों में मायूसी धान की अच्छी उपज को लेकर मायूसी छायी हुई है। जिस इलाके में नहर से पानी पहुंचाया गया है वहां के किसान जैसे-तैसे जुगाड़ कर धान के बिचड़े की बुआई कर रहे हैं। जिला क़ृषि कार्यालय के अनुसार जिले 1.75 लाख हेक्टेयर भूमि में धनरोपनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। औसत से काफ़ी कम बारिश होने के कारण जुलाई के तीसरे सप्ताह में निर्धारित लक्ष्य के सिर्फ 40 फीसदी भूमि में ही धनरोपनी हुई है. जो क़ृषि विभाग और किसानों के लिए चिंता का विषय है। विभाग के आंकड़े के अनुसार जिले के रहिका, पंडौल, राजनगर, बिस्फी सहित एक दर्जन प्रखंडों में जून एवं जुलाई महीने में काफ़ी कम बारिश हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.