मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। करीब दो दशक पुराने डीसी विपत्र के समायोजन को लेकर सोमवार को जिला शिक्षा कार्यालय में बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक नहीं हो सकी।

बैठक का स्थगन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा के जिला मुख्यालय से बाहर रहने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। अब यह बैठक 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बैठक में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक आवश्यक कागजात लेकर पहुंचे थे। बैठक नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। बिना किसी सूचना के बैठक स्थगित होन की जानकारी मिलने पर इन एचएम में काफी नाराजगी दिखी।

वित्तीय वर्ष की राशि वित्तीय वर्ष 2005-06 एवं 2007-08 में विद्यालय सुदृढीकरण सहित विभिन्न मदों में उपलब्ध कराई गई राशि के डीसी वि...