मधुबनी, जुलाई 23 -- Madhubani News: बेनीपट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के सिरवारा गांव से अपहृत रोहित कुमार को पुलिस ने पुपरी रेलवे स्टेशन के निकट से बरामद कर लिया है। इस संबंध में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अपहरण में उपयोग में लाई गई स्कॉर्पियो एवं छह मोबाइल जब्त किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Madhubani News: सिरवारा से अपहरण यवुक मामले में दो हिरासत मेंअपहरण की जानकारी गुरुवार शाम अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पुपरी थाना के बौअरा बाजितपुर गांव वार्ड सात के वार्ड सदस्य ललित राम के पुत्र रोहित कुमार (23) का सोमवार रात कुछ बदमाशों ने उस समय अपहरण कर लिया था, जब वह सिरवाड़ा गांव अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। पीड़ित पिता द्वारा थाना...