मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: झंझारपुर। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने पांच दिनों के अंदर बरामद कर लिया है। पुलिस ने लड़की को आरोपित के घर से बरामद किया है। हालांकि, प्राथमिकी में नामजद आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर है। जानकारी के अनुसार बीते चार अक्टूबर को लड़की के पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए भैरवस्थान थाना में आवेदन दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद लड़की नाबालिग है। उसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने सहित अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: अपहृता को किया सकुशल बरामद वहीं मामले में नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्र...