Madhubani News: अपराधी ने अधेड़ से एक लाख रुपये छिनतई कर फरार
मधुबनी, अगस्त 11 -- Madhubani News: जयनगर। शहर के वीरकुंवर सिंह चौक के निकट मंगलवार को पीएनबी बैंक से एक लाख रुपये निवासी कर लौट रहे अधेड़ से अपराधी ने पैसे रखा झोला छिनकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित जयनगर निवासी सत्यनारायण पुर्वे पीएनबी बैंक से एक लाख रूपये का निकासी किया और बाइक से लौट रहा था। तभी बाइक सवार दो अपराधी द्वारा उनके कपड़े पर पान का पिक(थूक) फेंक दिया। पीड़ित के कपड़े गंदा होने के कारण वह चापाकल पर कपड़े पर लगे पान का पिक साफ करने लगा। तभी घात लगाते अपराधी उनके हाथ से पैसे रखा झोला लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर कर कारवाई शुरू कर दिया गया है। सीसीटीवी खंगाली जा रही है। पुलिस अपराधियों का शिनाख्त ओर छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.