मधुबनी, नवम्बर 10 -- Madhubani News: मधुबनी। शहर के अवध बिहारी मंदिर श्रृंगारकुंज बलुआचट्टी में सोमवार की रात अन्न्कूट महोत्सव का आयोजन विधि विधान से किया गया। श्रीसीतारामजी को अन्नकूट महोत्सव पर नये अन्न के साथ 56 प्रकार का भोग लगाया गया। इस अवसर पर भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। गोवर्द्धन पूजा के दिन हर साल अन्नकूठ महोत्स्व का आयोजन किया जाता है। मौके पर जनकदुलारी शरण, पुजारी जितेन्द्र शरण, बाबा रामविलाश, नवीन कुमार, सुरेश कुमार, विदेश्वर, कार्तिक कुमार, अशोक कुमार, हरिशरण, मोनू, मोनू चौबे सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। भगवान का पूजन एवं भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: हजारीलाल मन्दिर में धूमधाम से मना अन्नकूट गोवर्धन महोत्सव यह भी पढ़ें- Moradabad News: ऋषि आश्रम में अन्नकृट महोत्सव की धूम...